"A Man in love is the most vulnerable yet enlightened being!”

"A Man in love is the most vulnerable yet enlightened being!"

(प्रेम में पड़ा हुआ पुरुष सबसे अधिक सुुकुमार लेकिन साथ ही साथ सबसे अधिक प्रबुद्ध प्राणी भी होता होता है!)

"यार! देख तेरी बंदी कैसे तेरी बातों पर मुस्कुरा रही है.. देख देख.. वो देख..! मुझे तो लगता है वो भी तुझे पसंद करती है!"

सुमित अपने दोस्त अभिनव को छेड़ते हुए मज़ाकिया लहज़े में बोला। क्योंकि सामने वो लड़की खड़ी थी जिसे अभिनव पसंद करता था।

"What बंदी!? कौन बंदी!? किसकी बंदी!? तुनिषा नाम है उसका! उसे उसके नाम से बुला! वो किसी की बंदी वंदी नहीं!!!!! समझा!!!!!"

अभिनव सख्त लहज़े में बोला।

"अरे.. भाई.... chillax dude.. तू उसे पसंद करता है.. बोले तो वो तेरा इश्क़ लव प्यार है.. इसीलिए मैंने उसे तेरी बंदी कहा.. that's it.. कोई ग़लत अर्थ मतलब मत निकाल तू मेरी बात का..!! ओके....?????"

सुमित अचानक ही गर्मा चुके माहौल को ठंडा करने का प्रयास करता अपने दोस्त से बोला।

"तुझे पता है बंदी का अर्थ क्या होता है? कैदी! और वो मेरी कैदी नहीं है! And just because I love her वो मेरी नहीं हो गई.. वो कोई चीज़ सामान घर ज़मीन जायदाद प्रॉपर्टी नहीं जो मैंने उसपर अपनी रजिस्ट्री चढ़वा ली और हो  गई वो मेरी.. वो जीती जागती इंसान है..! She is a free soul..! वो किसी की गुलाम नहीं..! उसका एक दिल है, दिमाग है.. अपना मन है.. सोचने समझने की शक्ति है.. बुद्धि विवेक है.. वो तय कर लेगी की उसे किसका साथ चाहिए और किसका नहीं..! और रही बात मेरी तो मैं उससे प्यार करता हूँ.. मैं चाहता हूँ कि वो जहाँ भी रहे खुश रहे.. सुखी रहे.. दिल से हँसती खिलखिलाती रहे.. फ़िर इससे क्या फर्क़ पड़ता है कि वो मेरे पास मेरे साथ है या नहीं..!! मेरा प्यार कोई अभिशाप नहीं उसके लिए जो मैं मनाऊँ कि वो मेरे साथ हो तभी खुश रहे.. इसके इतर कहीं चैन से ना रहे..!! प्यार करता हूँ मैं उससे, कोई श्राप नहीं दे रहा मैं उसे..!!"

बोलकर वो चुप हो गया..। उसकी सासें एक ही लय में बोलने के कारण फूल गईं थीं और चेहरा कुछ लाल हो गया था।

और उसका दोस्त उसे अवाक खड़ा देख रहा था। उसकी बातों में वो ऐसा डूबा था कि अपनी पलकें झपकाना भी भूल गया।

कुछ सेकंड्स बाद वो कुछ हिम्मत जुटाकर अभिनव से बोला..... "Dude.. dude.. I got you...calm down.. मैं तो बस एक बात कह रहा था.. ऐसी कोई गलत बात नहीं थी..!"

"और मैं तेरे concepts clear कर रहा था dude.. so take it..!"

अभिनव सामने की ओर देखते हुए दो टूक लहज़े में बोला।

उसकी बात सुनकर पहले तो सुमित उसका चेहरा ही देखता रह गया.. फ़िर कुछ पल बाद धीरे से मुस्कुरा दिया और गर्मजोशी से अपने दोस्त की कंधों पर हाथ जमाता बड़े अपनत्व से बोला..... "शायद इसीलिए कहते हैं कि A Man in love is the most vulnerable yet enlightened being !"

इति

© ® Vartikaa

Write a comment ...

Write a comment ...